देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर 13 जनवरी: बैद्यनाथधाम में तंत्र-मंत्र के प्रसिद्ध ज्ञाता पंडित कृष्णधन मिश्र उर्फ गुजा पंडित के असामयिक निधन पर पूर्व मंत्री श्री के.एन.झा ने शोक व्यक्त किया है। श्री झा ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि गुजा पंडित जी तंत्र-मंत्र के प्रकांड विद्वान व कर्मकांडी थे। साथ ही पंडित जी मृदुभाषी व व्यवहार कुशल भी थे। अनुमानतः इस देवनगरी देवघर में वे शायद अंतिम कर्मकांडी भी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री झा ने पंडित जी से अपना व्यक्तिगत संबंध की बात करते हुए कहा कि उनके निधन से मुझे काफी दुख हुआ है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा की भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए उनके परिजन को इस दुख की घड़ी में संबलता प्रदान करें।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा