देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
छह माह पूर्व दिया गया आवेदन, अब तक नहीं हुई कार्यवाई
देवघर-बिजली विभाग की लापरवाही से वार्ड नंबर 29 में पोल का तार मकान में सटे और नीचे झुके रहने से किसी बड़े खतरा को निमंत्रण दे रहा है ,नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 29 में बिजली का तार जर्जर हो गया है और लोगों के जान पर खतरा होने की संभावना बना रहता है। इस संबंध में देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के पार्षद प्रतिनिधि अरुण केसरी ने बताया कि बिजली विभाग को विगत 6 महीना पूर्व एक आवेदन दिया गया था जिसपर आज तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है।वहीं बिजली विभाग के जेई द्वारा बताया गया है कि ईस्टीमेट बन गया है इस महीना में लग जाएगा लेकिन अभी तक नहीं लगा है।इस आवेदन की जानकारी जीएम को भी है
दोबारा बिजली ऑफिस मैं गए तो विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर में लग जाएगा और अभी तक नहीं लगा है और मामले को
टालमटोल कर दिया जा रहा है?वहीं अरुण केसरी ने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के साथ विभाग इस तरह का व्यवहार कर रही है तो आम जनता का क्या हालत होता होगा?बताते चलें कि वार्ड नंबर 29 राम मंदिर रोड झोसागाड़ी में कन्हैया केसरी के घर से राजू साह के घर तक पोल के तार की स्थिति काफी जर्जर है।यह गली लगभग 8 फीट की है।लेकिन तार वन साइड दीवार के खिड़की में सटे और काफी झुका होने से आने जाने वाले लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है और रस्सी के सहारे तार को बांध कर रखे हुए हैं अगर इसमें एक एंगल लग जाता है तो खतरा से बचा जा सकता है।साथ ही घनी आबादी गली , गिननी साह घर से गुप्ता जी के घर तरफ एक पोल जोड़ने की जरूरत है ताकि सभी तारों को एरेंज कर लगाया जा सके।बहरहाल अब देखना होगा कि विभाग के अधिकारी इसे कितनी गम्भीरता से लेते हैं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा