देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
रक्तदान के क्षेत्र में युवाओं के बढ़ रहे हैं कदम
देवघर-बाबा नगरी में जहां एक तरफ़ देवों के देव महादेव विराजमान हैं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वहीं रक्तदान के क्षेत्र में युवाओं की एक टोली लगातार योगदान देनें के लिए तत्पर दिखते हैं।उन्हीं युवाओं में से एक योद्धा है समीर मिश्रा जो खुद तो रक्तदान करते ही हैं साथ ही वे आज के युवा पीढ़ी को भी रक्तदान के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्से लेनें के लिए प्रेरित भी करते हैं। उनके इस नेक कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए उनके साथी अमोद सिंह और आशीष सिंघानिया भी अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।शुक्रवार के दिन भी इन युवाओं ने एक जरूरत मंद मरीज को रक्तदान कर उन्हें मदद किया।इस संबंध में समीर ने कहा कि पहले मरीज के परिजनों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए अगर परिवार में उक्त ग्रुप के रक्त के लोग नहीं मिलते हैं तो ऐसी स्थिति में हम युवाओं की टोली लगातार इस क्षेत्र में अपना काम कर रहा है।हम लोगों का उद्देश्य है,किसी भी जरूरतमंद मरीज की मौत खून की कमी से न हो।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा