नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

पति- पत्नी के बीच विवाद में खून से सनी मोहब्बत की कहानी दोनों की मौत,,” दोनों के बीच चल रहा था आपसी विवाद”

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शहर के हाई प्रोफाइल मोहल्ले में एक पति पत्नी की हत्या की घटना के बाद लोग सकते में हैं।घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस बात को लेकर आश्चर्यचकित है कि आखिर एक नव दंपति ने इस तरह से हत्या कैसे हो गई।
जानकारी मिलते ही मौके पर टाउन थाना की पुलिस पहुंची और पूरे घटनास्थल को शील करते हुए एक-एक सबूतों को गौर से जांच किया।पुलिस की टीम ने परिजनों को जानकारी दी।जिसके बाद लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर कई तरह के आरोप लगाते दिखें।

मौका-ए-वारदात की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने का निर्देश दिया। वही लड़की के परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी में पिछले कई महीनो से अनबन चल रही थी।जिसकी जानकारी महिला थाना में भी दी गई थी।

लड़की के भाई सोनू कुमार ने बताया कि लड़का असम के गुवाहाटी में काम करता था कुछ दिन पहले ही गुवाहाटी से आया था और लड़की को मायके से अपने घर बेला बगान के सिंघवा ले गया था। लेकिन देर रात दोनों में हुई बहस के बाद पति रवि ने पहले पत्नी लवली की चाकू से मार कर हत्या की और फिर उसके बाद अपने आप को भी चाकू मार कर मौत के घाट उतार लिया।

वहीं पूरे मामले पर टाउन थाना के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिक अनुसंधान में जो जानकारी मिली है उसके आधार पर यही लग रहा है कि पति-पत्नी आपस में ही लड़ कर एक दूसरे को मौत के घाट उतारे हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पूरी घटना के अनुसंधान की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पूरी जांच के बाद ही पूरे मामले का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

पूरी घटना के बाद आसपास के लोग चिंतित हैं और नव दंपति की दर्दनाक मौत को लेकर कई तरह की बातें भी कर रहे हैं।अब सवाल यह उठता है यदि पूरी घटना की जानकारी पुलिस को पहले ही लिखित रूप से दी गई थी तो इस पर क्या कुछ कार्रवाई की गई। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ऐसी क्या बात हुई कि एक पति ने अपने अर्धांगिनी की हत्या करने के बाद खुद भी काल के काल में समा गया।