देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज गांव में जहर खाने से विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका जानकी देवी लकड़ीगंज निवासी अजय कुमार की पत्नी थी। विवाहिता की मां ने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि एक दिन पहले बेटी को ससुराल में जहर खिला दिया गया था। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी बुधवार लगभग 11 मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है कि दामाद ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को जहर खिला दिया। मंगलवार दोपहर में दामाद ने फोन कर सूचना दी कि जानकी ने जहर खा लिया है। जब सभी लोग अस्पताल पहुंचे तो बेटी को इलाजरत पाया। जहर खाने से उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इस क्रम में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*