प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
रांची (RANCHI): कलकत्ता हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी समेत कांग्रेस के दो विधायकों, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने राज्य सरकार की आपत्तियों को स्वीकार करते हुए तीनों की याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पासपोर्ट वापस करना या विदेश यात्रा की इजाजत देना उचित नहीं होगा.
तीनों विधायकों ने इंग्लैंड में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति मांगी थी. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता जयंत सामंत ने विरोध जताते हुए कहा कि तीनों विधायकों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है और वे वहां नियमित रूप से पेश नहीं हो रहे हैं. ऐसे में पासपोर्ट लौटाने की स्थिति में उनके विदेश जाकर मुकदमे की प्रक्रिया से बचने की आशंका बनी रहेगी.
कोर्ट ने इस तर्क से सहमति जताई और कहा कि विधायकों को पहले सभी कानूनी प्रक्रियाओं में सहयोग करना होगा, तभी भविष्य में किसी राहत पर विचार संभव है. वहीं, विधायकों की ओर से अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने दलील दी कि राज्य मंत्रिमंडल ने उन्हें आधिकारिक रूप से इंग्लैंड जाने की मंजूरी दी थी, लेकिन अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया.
गौरतलब है कि 30 जुलाई 2022 को हावड़ा जिले के पांचला से तीनों विधायकों को 50 लाख रुपये नकद के साथ पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में उन्हें बाद में सशर्त जमानत मिली थी और अदालत ने उनके पासपोर्ट जब्त करने का आदेश दिया था.”

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा