देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा आगामी 21 जनवरी 2024 को देवघर में पहली बार “देवघर साड़ी वॉकथॉन “का आयोजन किया जा रहा है जो की स्थानीय के के एन स्टेडियम से सुबह 6.30 बजे शुरू होकर पुस्तक मेला यानी बी एड कॉलेज परिसर में समाप्त होगी ।
इस वॉकथॉन को देवघर पुस्तक मेला तथा द चंद्रा फिल्म्स का भरपूर सहयोग मिल रहा ।”साड़ी वॉकाथॉन” के आयोजन में मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है, साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक धारा को बढ़ावा देना है।आज देवसंघ स्थित डिप्सर बी एड कॉलेज में साड़ी वॉकथॉन के पोस्टर और फॉर्म का लॉंच किया गया ।इस मौक़े पर अध्यक्ष सारिका साह ,सचिव अर्चना भगत ,कॉलेज की प्राचार्या,सभी शिक्षकगण ,सारी छात्राएँ ,रीता चौरासिया ,बबली सिंह ,रूपा केशरी ,नेहा केशरी ,संध्या सिन्हा ,अलका सोनी ,सँपा घोष की मौजूदगी में प्राचार्य बबीता द्वारा साड़ी वॉक्थॉन का पोस्टर लॉंच किया गया तथा अध्यक्ष द्वारा सभी से आग्रह किया गया की साड़ी रन में सभी भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें ।इस अनोखे वॉक्थॉन में इनर व्हील द्वारा सभी महिलाओं से ये आग्रह किया जाता है की ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएँ ,लड़कियाँ सभी इसमें भाग लें और सभी किसी भी स्टाइल से साड़ी पहन सकती और सिर्फ़ ढाई किलोमीटर के रन में भाग ले सकती ।इसमें भाग लेने के लिए कई जगहों पर फॉर्म उपलब्ध कराया गया है ।इन निम्न जगहों पर फॉर्म उपलब्ध है जिसके लिए सिर्फ़ 100 रुपये का योगदान देना होगा ।डेल एक्सक्लूसिव स्टोर ,बाज़ला चौक
साह ऑटो ,मंदिर मॉड होटल बेधनाथ विराट लेडीज कॉर्नर ,शीतला मंदिर के पास
युवती बुटीक ,पांडेय गली
मंगल अल्ट्रा साउंड
पुस्तक मेला परिसर टिकट काउंटर ।सभी को इस महत्वपूर्ण क्षण में उनके साथ जुड़कर सांस्कृतिकता और स्वस्थ जीवन के समर्थन में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा