जिला अध्यक्ष ने प्रेस रिलीज किया जारी
देवघर के प्रेम रंजन झा
देवघर-आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा प्रेस विज्ञप्ति कर यह जानकारी दिया गया कि ठंड लग जाने से एवं 60 से अधिक घंटे से भूखे रहने के कारण कल अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल के दौरान अचानक मेरी तबीयत बिगड़ गई, जिसके वजह से देवघर सदर अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।इस 8 दिन के अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल के बाद भी देवघर पुलिस प्रशासन शर्म से सामने नहीं आई क्योंकि उन्हें पता है कि देवघर पुलिस लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल हैं तथा जी का नतीजा है कि देवघर जिले के 19 थाना में 48 से अधिक मामले कई महीनो से लंबित है जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।साथ ही लापता बच्ची मामले में भी देवघर पुलिस प्रशासन लापरवाह है,इसीलिए सामने आकर कोई जवाब देने से डर रही है। तबीयत बिगड़ने की वजह से यह अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल स्थगित किया गया है लेकिन आंदोलन और संघर्ष अब भी एक नए रूप में जारी रहेगा।आजसू पाटी देवघर के तमाम 6 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतिदिन पोस्टकार्ड के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और झारखंड के महामहिम राज्यपाल को पोस्टकार्ड भेजेंगे और लड़कियों तथा महिलाओं की सुरक्षा की गुहार लगाएंगे।यह मुहिम आज दिनांक 11 जनवरी 2024 से शुरू किया गया और प्रतिदिन 5 पोस्टकार्ड महामहिम राष्ट्रपति को और 5 पोस्टकार्ड महामहिम राज्यपाल को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा भेजा जाएगा तब तक जब तक देवघर जिले के 19 थाना में लंबित महिला संबंधित 48 अपराधिक मामले में कार्रवाई नहीं हो जाती और नाबालिक बच्ची रोशनी कुमारी मामले में लड़की की बरामदगी नहीं हो जाती।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा