नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

 

देवघर से  प्रेम रंजन झा
देवघर-बच्चों का शत् प्रतिशत विद्यालय में उपस्थिति के लिए झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा”सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ” अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नावाडीह 2 में जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल ने किया। विद्यालय के पोशाक क्षेत्र बलिया चौकी, आदिवासी टोला से नावाडीह विद्यालय तक बच्चे सीटी बजाते हुए एक काफिले में चले।इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चे सीटी की आवाज सुनकर अपना सीटी बजाते हुए शामिल हो रहे थे।इस अभियान पर जिला बीस सूत्री सदस्य एवं भिखना पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय में शत् प्रतिशत उपस्थिति, ठहराव तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए झारखंड सरकार गंभीर है।क्षितिज बच्चों की दर शुन्य करने का यह अनुठा प्रयास है।इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ अभिभावकों,जनप्रतिनिधियों के साथ समाजिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मिडिया के साथ सोसल मिडिया पर प्रसारित करना होगा।इस अभियान कार्यक्रम में सी.आर.पी.मो.जाकिर अंसारी,विधायक के प्रधानाध्यापक दिवाकर प्रसाद, सहायक शिक्षिका आशा रानी, सहायक अध्यापक संजीव कुमार,अली मोहम्मद रफीक, कन्हैया मंडल, प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरेंद्र कुमार मंडल, सदस्य बीणा कुमारी,नीलम टुडू, अनिता देवी, संयोजिका सविता देवी, विद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री शिवांगी श्रेया,बाल संसद अध्यक्ष अमजद अली,पियुष कुमार आदि मौजूद थे।

You may have missed