
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
रौनियार वैश्य सेवा सदन में ध्वजारोहण
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज रौनियार वैश्य संघ देवघर के सेवा सदन में मंत्री राम सेवक शाह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, कार्यकारिणी के सदस्यगण, महिला समिति की अध्यक्षा लाजवंती गुप्ता,कार्य तारिणी की सदस्य आए एवं एवं आम महिला सदस्य ने ध्वजारोहण में अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा राष्ट्रीय गान का गायन किया।
भारत माता की जय उदघोष के साथ वंदे मातरम के नारे लगाए।
मंत्री जी ने कहा कि हम यह तिरंगा शान से लहराते हैं और हमें इसकी शान बरकरार रखने के लिए अपने कर्तव्य एवं जिम्मेवारी का बोध होना चाहिए।
संध्या के समय महिलाओं तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की गई.बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया और आजादी के जश्न को उल्लास पूर्वक मनाया.

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा