नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डिवाईन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर में बड़े ही धूमधाम वह हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यकम में बच्चे और शिक्षिकों के साथ ही बच्चों के अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। निर्धारित समयानुसार झंडोत्तोलन किया गया तथा बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए जिसमें देशभक्ति गाने, नृत्य, भाषण इत्यादि शामिल किये गए। अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रस्तुति का आनंद लिया और बच्चों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता किरण ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय के बच्चे के.के.एन.स्टेडियम में परेड में भाग लेकर स्कूल को गौरवान्वित महसूस कराते रहें हैं। इस बार भी विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने विद्यार्थीयों की एक टुकड़ी के.के. एन . स्टेडियम व पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लेने गई है । प्राचार्या ममता किरण जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश की आजादी के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर प्रदान करता है। हमें अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को पुनः पुष्ट करना चाहिए और देश के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर, हम अपने देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंनें कहा कि आज हमारा युवा वर्ग अगर अनुशासन, धैर्य, कर्तव्य निष्ठा , शिक्षा, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, संयमशील और इन्सानियत को अपनाते हैं तो हमारा देश एक नई उंचाईयों को छू सकता है । ममता किरण ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं। सभी बच्चों व उपस्थित अभिभावकों के बीच प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।