देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर लोकल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान ने झंडोत्तोलन किया। स्कूली छात्र छात्राओं ने राष्ट्र गान गाया और एनसीसी के कैडेट्स का निरीक्षण मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि जिस शिक्षा रूपी पौधा को गीता देवी ने लगाया था आज वह विशाल वटवृक्ष बनकर तैयार है और उसे प्राचार्य बलराम कुमार झा कुशलता पूर्वक पोषित कर रहे हैं। ताराचंद जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज विद्यालय की प्रगति को देखकर बहुत खुशी हो रही है और आशा करता हूं कि विद्यालय निरंतर प्रगति के मार्ग पर चलता रहे। इस अवसर पर प्रमोद बाजला, संतोष तुलस्यान,अभिषेक तुलस्यान ,ज्योत्सना तुलस्यान,जूनियर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, अशोक सिंह, मनोज कुमार मंडल, नवल किशोर सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा