झारखंड संस्कृति की पहचान सोहराय पर्व की छुट्टी को लेकर SKMU के छात्रों ने किया तालाबंदी
देवघर से प्रेम रंजन झा
झारखंड की कला संस्कृति की पहचान सोहराय पर्व मनाने हेतु छुट्टी की मांग को लेकर संथाल परगना स्थित एसकेएमयू यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया और धरना प्रदर्शन कर तालेबंदी करने का सूचना दिया है! दुमका से छात्र संगठनों के आहवाहन पर दुमका पाकुड़ जामताड़ा साहिबगंज देवघर के तमाम कॉलेजों में विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया इसी क्रम में देवघर स्थित ए. एस. कॉलेज सत्संग महाविद्यालय के छात्रों ने भी कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर नारेबाजी किया! इस संदर्भ में छात्रों ने कहा कि एसकेएमयू यूनिवर्सिटी को तिलकामांझी यूनिवर्सिटी से अलग कराने में सर्वाधिक भूमिका हमारे वरिष्ठ छात्र और छात्र नेताओं ने निभाया था ताकि हमारे संथाल परगना के छात्रों का हित और संस्कृति का संरक्षण किया जा सके! परंतु आज यह यूनिवर्सिटी राज्य स्तरीय पर्व ढिशुम सोहराय को अनदेखा कर रही है सोहराय पर्व के दिन भी अवकाश घोषित नहीं किया अतः संथाल परगना के हम सभी विद्यार्थी गण अपने सभ्यता संस्कृति के बचाव हेतु आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं! देवघर से इस आंदोलन में सुलेमान बास्की, मिस्त्री किस्कू, महेश किस्कू, सोनल हांसदा, राजेश टुडू, राजदेव, सुभाश, लालधन बेसरा समेत दर्जन विद्यार्थी शामिल थे!

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा