नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

तीन दिवसीय स्वर्गीय वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट का होगा आगाज ,, रिकॉर्ड 300 खिलाड़ी लेंगे भाग- डॉ सुनील खवाड़े

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर-तीन दिवसीय स्व वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट का आगाज एक से 3 अगस्त तक देवघर के महेशमारा स्थित स्पर्श वाटिका में होने जा रहा है।इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है।सीनियर अंडर 14 और अंडर 11 इसमें लगभग 300 पुरुष और महिला भाग लेंगे।प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर अभिनव मिंज सहित कुमार सौरव राष्ट्रीय स्तर के ऑर्बिटर वही जिला से भी 6 ऑर्बिटर रहेंगे,सभी खिलाड़ी के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान 3100 , दूसरा स्थान 2500 तीसरा को 2100 चौथा को 1500 वही 6 से 10 को मेडल और गिफ्ट प्रदान किया जाएगा।जबकि

अंडर 14 वर्ग में प्रथम स्थान 2500 , दूसरा स्थान 2100 तीसरा को 1500 चौथा को 1100 वही 6 से 10 को मेडल और गिफ्ट प्रदान किया जाएगा।वहीं अंडर 11 वर्ग में
प्रथम स्थान 2100 , दूसरा स्थान 1500 तीसरा को 1100 चौथा को 500 वही 6 से 10 को मेडल और गिफ्ट प्रदान किया जाएगा।

विशेष प्राइज के रूप में भगवान बिरसा मुंडा अवार्ड पुरुष के लिए दिया जाएगा तो वही फूलों झानू अवार्ड महिला वर्ग के लिए दिया जाएगा।उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे होगा वही 3 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे पुरस्कर वितरण किया जाएगा।इस सम्बंध में अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा की यह रिकॉर्ड एंट्री दर्शाता है की देवघर में खेल के प्रति गजब का सुनामी आ गया है और हमारी पूरी टीम दिन रात लगी हुई है की कैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को उचित प्लेटफॉर्म तक लेकर जाए।वही जिला सचिव आशीष झा ने बताया की चेस के क्षेत्र में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है उम्मीद जताई आने वाला समय में चेस के क्षेत्र में देवघर का दबदबा रहेगा।इस दौरान बैठक में चेस संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े,सचिव आशीष झा, कॉर्डिनेटर नवीन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष प्रणव शंकर उपाध्यक्ष सुरेश शाह हेमंत चंद्र दत्ता,शैलेश राय, शंकर लाल झा, संयुक्त सचिव धीकांत भूषण ,आशुतोष सिंह ,अनंत कुमार कुंजिलवार,सौरभ सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्यों में अंग्रेज दास, रौनक कुमार सिंह ,पवन शाह ,सुरेश नाथ नरोने ,अमृतांशु शर्मा ,वरुण कुमार शर्मा,कृष्ण कुमार,मनोज पांडे, दीपक दुबे, प्रकाश भारद्वाज , शुचिव्रता पाणिग्रही, रीता सिंह,मौजूद थे।।