
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

स्व वर्धन खवाड़े मेमोरियल एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय इनडोर स्टेडियम में किया गया। इसमें 60

खिलाड़ियों ने भाग लिया। 5 भागों में इस खेल को बांटा गया था। बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कोच सोनाली दुबे के देख रेख में ये आयोजन को कराया गया।

ग्रुप सी (लड़के एकल): अर्नव विजेता और हिमांशु उपविजेता रहे।

ग्रुप सी (बालिका एकल): अंशिका विजयी रहीं और वैदेही उपविजेता रहीं।

ग्रुप बी (संयुक्त एकल – लड़के और लड़कियां): अर्श ने जीत हासिल की, जबकि आयुष उपविजेता रहे।

ग्रुप ए (लड़कों का एकल): अभिषेक विजेता और श्रेयश उपविजेता रहे।

ग्रुप ए और बी (युगल): ऋषव और नेहा ने युगल स्पर्धा जीती, जबकि अर्श और माही उपविजेता रहे।।सभी विजेता

उपविजेता खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े,,मुख्य अतिथि संतोष कुमार,उपाध्यक्ष संजय

मालवीय, बिरेंद्र सिंह, शैलेश रॉय,द्वारा सभी को मोमेंटो और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

इससे पहले देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े और मुख्य अतिथि देवघर जिला खेल पदाधिकारी

संतोष कुमार द्वारा स्व वर्धन खवाड़े की तस्वीर पे माल्यार्पण कर पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया।।

अपने पिताजी के पुण्य तिथि पे अध्यक्ष महोदय ने मुख्य अतिथि सहित विजेता उपविजेता खिलाड़ियों के साथ 15 पेड़ भी लगाए।साथ हीं डॉ सुनील खवाड़े द्वारा और मुख्य अतिथि

द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट में भारत की तरफ से खेलने वाले राज कुमार प्रिंस को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।।इस मौके पे उन्होंने कहा कि आजीवन जिन्होंने सादगी के साथ

जीवन व्यतीत किया उनके पुण्य तिथि पे पौधा रोपण करना अपने आप में सुखद अनुभूति देता है।।मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने बताया कि डॉ सुनील खवाड़े खेल के साथ साथ

पर्यावरण के लिए ये सोच सच में प्रशंसनीय हो और उन्होंने आग्रह किया कि पौधारोपण का कार्यक्रम और बड़ा हो ।इस मौके देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने

भी ऐसे आयोजन कराने के लिए डॉ सुनील खवाड़े का तारीफ किया की जब से ये खेल से जुड़े हैं बस इनको खेल कराने के लिए कोई मौका मिलना चाहिए।।इस मौके पे विशिष्ट अतिथि

मनीष ठाकुर,सहित ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,कोच यश राज,आशुतोष कुमार,प्रकाश भारद्वाज,मौजूद थे


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन