
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर, झारखंड: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता, झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने आज देवघर में आयोजित राजद के कांवरिया निःशुल्क सेवा शिविर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और कांवरियों को राजद की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह शिविर पिछले 30 वर्षों से

स्थानीय विधायक श्री सुरेश पासवान के नेतृत्व में संचालित हो रहा है, जिसकी श्री यादव ने जमकऱ सराहना की
इस दौरान श्री यादव ने राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह शिविर सामाजिक समरसता और सेवा भाव का प्रतीक है, जो राजद की मूल विचारधारा को दर्शाता है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी तरह निःस्वार्थ भाव से जनसेवा में जुटे रहें। आज तक की सेवा शिविर में 1750 लोगों को प्राथमिक उपचार किया गया तथा 227 लोगों भूले- भट्टके लोगों को उनके घर तक पहुंचाया गया

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गेरुआ बिहार के विधायक विनय कुमार यादव जिला अध्यक्ष डॉक्टर फनी भूषण यादव अजय यादव मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव राजद नेता मिठन यादव जयंत पटेल राकेश रोशन कनहैया यादव श्रीकांत यादव
नुनू झा राजकिशोर यादव दिवाकर महथा सुनील महथा जामुन दास शंकर यादव साहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया l

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*