राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक नासिक महाराष्ट्र में होगा
देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी 2024 नासिक महाराष्ट्र में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। नेहरू युवा केन्द्र झारखंड द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे भाग लेने हेतु देवघर के राष्ट्रपति अवॉर्डी सह मन की उड़ान युवा क्लब के सचिव राजेन्द्र कुमार साव का यूथ सम्मिट में ए एस महाविद्यालय देवघर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक युवराज सिंह,केशव पांडेय युवा कृति के लिए चयन किया गया है जो राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नेहरू युवा केन्द्र देवघर के जिला युवा अधिकारी अभिषेक मंडल ने बताया कि इस बार नासिक महाराष्ट्र मे आयोजित होने जा रहे 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का लक्ष्य युवाओं में अपने राष्ट्र के प्रति देश भक्ति का भाव जाग्रत करना है, जो कि नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से आयोजित की जाने वाली कई विधाओं में भाग लेने पर युवाओं को अपने राष्ट्र की विविधता का अध्ययन एवं राष्ट्रहित के निरंतर एवं सर्वांगीण विकास में चिंतन करने के साथ साथ स्वयं का विकास करने को मिलता है। जिसके माध्यम से भारत का विकसित राष्ट्र के रूप में निर्माण हो सके। उन्होंने बताया कि सक्षम युवा सक्षम भारत थीम पर 12 से 16 जनवरी तक देशभर के प्रतिभावान युवा का समागम सरकार आयोजित करने जा रही हैं जहां भारत भर के अलग-अलग राज्यो से आए युवा प्रतिभागी अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए,युथ सम्मिट, युवा कृति, फूड फेस्टिवल, समुह नृत्य, गायन, भाषण स्पर्धा आदि विधाओं मे हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा व कला का प्रदर्शन करेंगे। व मिनी भारत से अपने संस्कृति को आदान प्रदान करेंगे।जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं युवाओं के साथ शिरकत करेंगे ।मौके पर, नेहरू युवा केंद्र, देवघर जिला के युवा अधिकारी श्री अभिषेक मंडल ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे जिला के कर्मठ स्वयंसेवक इसमें भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भारती प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले सभी बच्चे राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय कार्यकर्ता है ।मैं बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करती हूं कि वे सभी बेहतर प्रदर्शन करें और जिले का नाम रोशन करें।ज्ञात हो कि ए एस महाविद्यालय देवघर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रहे राजेन्द्र कुमार को दर्जनों राष्ट्रीय स्तर के पुररस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इंडियन युथ डेलिगेशन 2018 में चीन में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।राजेन्द्र ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही गौरव का बात की इस गौरवमय पल का साक्षी बनने जा रहे है।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन