सारवां में 08 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को उत्पाद विभाग द्वारा ध्वस्त किया गया
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर।अधीक्षक उत्पाद देवघर के निर्देशानुसार सारवां थाना अंतर्गत जीवडीह में सारवां थाना के सहयोग से छापामारी कर 08 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया तथा महुआ चुलाई शराब एवं किण्वत जावा महुआ (शराब चुलाई योग्य) बरामद कर जब्त किया गया । अवैध शराब विनिर्माण एवं चौर्य व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर फरार अभियोग दर्ज किया जाएगा।जबकि छापामारी दल के द्वारा शराब चुलाई योग्य किण्वत जावा महुआ :-300.00 कि. ग्रा.व अवैध महुआ चुलाई शराब-100.00 लीटर जब्त किया गया।वहीं छापामारी दल में मनोज कुमार, अ. नि. उत्पाद, देवघर किशोर कुमार ,स.अ.नि.उत्पाद, देवघर मिथिलेश कुमार, स.अ.नि. उत्पाद, देवघर आनंद सिंह, स.अ.नि., सारवां थाना एवं उत्पाद बल व सशस्त्र बल शामिल थे।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा