
देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर-सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन की पुत्री ने” नीट” की परीक्षा में सफलता हासिल कर परचम लहराया है।श्रीया शर्मा ने यह सफ़लता पहले ही एटेम्पट में प्राप्त कर लिया।श्रीया की इस सफलता से परिवार के सभी सदस्यों में खुशी और हर्ष का माहौल है।श्रीया भी अपने पिता की ही तरह एक कुशल चिकित्सक बनना चाहती थी इसको लेकर इन्होंने जी तोड़ मेहनत किया है।श्रीया ने मेट्रिक तक कि पढ़ाई संत फ्रांसिस स्कूल से किया था और मेट्रिक के एग्जाम में भी टॉप की थी।वहीं श्रीया ने बारहवी की पढ़ाई सनराइज द्वारिका एकेडमी से की थी और यहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन की थी।बताते चलें कि श्रीया ने टुवेल्थ नॉन स्कूलिंग किया था ,वहीं कोटा में जाकर नीट की तैयारी की और पहले ही एटेम्पट में सफलता हासिल कर लिया है।वहीं श्रीया ने इसका पूरा श्रेय अपनी माता मधु कुमारी को दिया है जो श्रीया के साथ साये की तरह रही और उसने सफलता हासिल किया।वहीं इस खबर को सुनते ही पिता डॉ प्रभात रंजन की खुशी का ठिकाना नहीं था।डॉ श्री रंजन ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी खुशी यह है कि बिटिया ने पहले ही एटेम्पट में “नीट एग्जाम”निकाल लिया।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा