
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

पूरे झारखंड में 21मई से 30मई तक झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।।इस के तहत आज स्थानीय इनडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल कैंप का विधिवत उदघाटन डीएसए सचिव आशीष झा के द्वारा किया गया।2 दिन बारिश होने के कारण उद्घाटन नहीं हो सका था।इस कैंप में करीब 25 से 30 बच्चों को प्रशिक्षण राष्ट्रीय खिलाड़ी सह किसलय क्रीड़ा केंद्र के प्रशिक्षक नितेश पंडित के द्वारा दिया जाएगा।।सभी खिलाड़ियों को कैंप समाप्ति के बाद टीशर्ट भी दिया जाएगा।।देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार ये आयोजन काफी अच्छा पहल है खिलाड़ियों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल संघ द्वारा रखा जाएगा।।इस आयोजन में संघ के सचिव नवीन शर्मा,ऋषि राज सिंह,संजय मालवीय ,मधु रंजन मालवीय, जोगिंद्र तिवारी,बंटी नंदन सिंह,,रोहित सिंह,सुधाकर चौधरी,प्रीतम भारद्वाज,कृष्णकुमार बर्नवाल, गोरे स,जिमी,सहित सभी पदाधिकारी लगे हुए हैं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा