नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर की बहु बरखा झुनझुनावाला को हेमा मालिनी के हाथों मिली spiritual Experience award

 

देवघर से प्रेम रंजन झा संग अजय संतोषी का रिपोर्ट

देवघर की बहू Barkha Jhunjhunwala को मिला “Spiritual Excellence Blue diamond Award” बॉलीवुड अभिनेत्री ड्रीम गर्ल Hema Malini के हाथों हुआ सम्मान.
Barkha Jhunjhunwala, जो पेशे से एक अनुभवी टैरो कार्ड रीडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट हैं, मूल रूप से देवघर की बहू, Abhimanyu Jhunjhunwala की पत्नी और Pradeep Jhunjhunwala व Ranjana Jhunjhunwala की पुत्रवधू हैं। उन्होंने आध्यात्मिक और हीलिंग के क्षेत्र में अपने समर्पण और कार्य से एक अलग पहचान बनाई है।
हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें “Spiritual Excellence Blue diamond Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री ड्रीम गर्ल Hema Malini के शुभ हस्तों से प्रदान किया गया, जो कि Barkha के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षण था। इस विशेष अवसर पर उनके मार्गदर्शक Harpreet Ma’am और Abhishek Sir भी मंच पर उपस्थित थे, जिनका मार्गदर्शन Barkha अपनी आध्यात्मिक यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानती हैं।
इस समारोह के दौरान प्रेरणादायक पुस्तक “Fearless and Feminine” का भी विमोचन किया गया, जिसमें Barkha की जीवन कहानी को एक सह-लेखिका के रूप में शामिल किया गया है। इस पुस्तक में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे टैरो और आध्यात्मिक मार्गदर्शन ने उन्हें कठिनाइयों से निकालकर आत्म-हीलिंग और रोशनी की ओर अग्रसर किया।
कार्यक्रम में Barkha ने मुख्य वक्ता (Speaker of the Event) के रूप में भी सहभागिता की। अपने प्रेरक और आत्मिक भाषण के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को आत्म-जागरूकता, आत्म-विश्वास और आंतरिक परिवर्तन की ओर सोचने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान मिलने के पश्चात Barkha Jhunjhunwala ने कहा:
“यह सम्मान उन सभी लोगों के लिए आशा की किरण है, जो अपने जीवन में एक नई शुरुआत की तलाश में हैं। मेरे लिए टैरो सिर्फ कार्ड नहीं, बल्कि एक क्वांटम हीलिंग का माध्यम है, जिसने मुझे स्वयं को जानने और निखारने का रास्ता दिखाया.

Barkha की यह उपलब्धि उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो आध्यात्मिकता, आत्म-विकास और हीलिंग की राह पर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं।
और एक बात ज़रूर कहना चाहूंगी…
मेरे पति अभिमन्यु झुनझुनवाला की मदद के बिना ये सब मुमकिन ही नहीं था।
जब-जब मैं टूटी, उन्होंने मुझे फिर से संभाला, उठाया और आगे बढ़ाया।
मेरी ताक़त, मेरा हौसला — हर मुश्किल घड़ी में मेरे साथ अडिग रहे।
उनका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी जीत की वजह बना।
इस सफ़र की असली नींव वही हैं।
बरखा झुनझुनवाला का जन्म बिहार के भागलपुर ज़िले के कहलगांव में हुआ। उनके पिताजी श्री अशोक कुमार बंकिया और माताजी श्रीमती शर्मिला देवी बंकिया हैं। वे तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। इस उपलब्धि को लेकर उनके माता-पिता भी अत्यंत गर्व और आत्मीयता महसूस कर रहे हैं।