नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

रेड रोज स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित किया

 

जेईई मेन्स में 95.44 परसेंटाइल लाए अमन राज को विशेष पुरस्कार से किया गया सम्मानित

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

रेड रोज स्कूल देवघर द्वारा सीबीएसई बोर्ड व बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रेड रोज स्कूल के सचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद व स्कूल के पूर्व प्राचार्य राम सेवक सिंह ‘गुंजन’ उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत सचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय, पूर्व प्राचार्य रामसेवक सिंह गुंजन, प्राचार्य अनिल कुमार पांडे, प्रबंध निदेशक आर. एन. सिंह, पंचानंद पाठक, जयकांत झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगे सम्मान समारोह कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन छात्रों दशम की परीक्षा में 96.2% अंक लाकर प्रियांश राज, स्वास्तिक प्रियम (94.2), देव आशीष (92.2), शनि वैभव (91.6), छवि कुमारी (90. 4), नवीन सत्यम (87. 8), मिष्टी प्रिया (84.4), वनिका (81.8), नमन भारद्वाज (80) व बारहवीं की श्रुति कुमारी (91%) रेशिका चौधरी (90%) आकृष्ट कुमार केशरी (85%) खुशी कुमारी (84.4%) बंदना कुमारी (81%) कॉमर्स की पलक कुमारी (90%) मेघा मिश्रा (84%), अनमोल भारद्वाज (83.3), गौरव कुमार (80%) और आदित्य कुमार सिंह (78.9%) को मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किए गए।
मौके पर सचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों का सहयोग मिलकर ही शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है।जबकि पूर्व प्राचार्य रामसेवक सिंह गुंजन ने कहा आज आपको सम्मान के रूप में जो जिम्मेवारी सौंपी गई, उस सम्मान का आपको प्रतिष्ठा बचाना है , आगे आप को और भी बढ़िया करना है। उन्होंने सामान्य वातावरण में मिली इस कामयाबी को बहुत बड़ी कामयाबी बतलाते हुए कहा कि अगर आप दृढ इच्छा शक्ति के साथ कठोर परिश्रम करें तो कामयाबी आपके कदम चूमेगी।
मौके पर जेईई मेन्स में 95.44 परसेंटाइल लाए विद्यार्थी अमन राज को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी पप्पू कुमार सिंह, पूनम झा, डॉली कुमारी, सौरभ कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।मंच का संचालन प्रीति कुमारी झा ने किया

You may have missed