नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर में आर्ट ऑफ गिविंग का स्थापना दिवस मनाया गया

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

आर्ट ऑफ गिविंग अर्थात देने की कला जिसके संस्थापक कलिंगा यूनिवर्सिटी उड़ीसा के संस्थापक भूतपूर्व राज्य सभा सांसद अच्युता सामंता है।इसके संस्था के तहत उड़ीसा में करीब 20हजार गरीब बच्चों का रहना खाना और उच्च शिक्षा बिल्कुल मुफ्त होता है उसके स्थापना दिवस पे पूरे भारत में जहां जहां इनकी संस्था है सभी जगह सामाजिक कार्यक्रम स्पोर्ट्स आयोजन किया जा रहा है।।इसके तहत आज देवघर में भी इस संस्था के देवघर यूनिट के प्रधान संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े जो देवघर में आर्ट ऑफ गिविंग के लिए हीं जाने जाते हैं और अध्यक्ष आशीष झा के नेतृत्व में 4 km दौड़, स्विमिंग कंपीटीशन कराया और समाज खेल के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा देने के लिए 2 लोग को सम्मानित भी किया गया।।सबसे पहले दौड़ का आयोजन काली बाड़ी मोड़ से पूरे नंदन पहाड़ होते हुए बोटिंग घाट तक करीब 4 km का दौड़ हुआ जिसमें प्रथम प्रकाश मुर्मु, दूसरा अशोक कुमार और तीसरा आदर्श सहित पहले 10 खिलाड़ियों जिनमें विकास कोल,जितेंद्र कुमार , मुरारी कुमार,कपिलदेव कुमार,शिवम् कुमार,अमित कुमार,दिलीप कुमार को पुरस्कृत किया गए।।बालिका स्विमिंग में सौम्या भारद्वाज को पहला श्रद्धा कुमारी को दूसरा जबकि पाखी को तीसरा पुरस्कार मिला।।बालक अंडर 15 में दीपक को पहला अनुराग को दूसरा जबकि जयवीर को तीसरा पुरस्कार मिला।। बैक स्टॉक में अनुराग कुमार को पहला वंश कुमार को दूसरा जबकि सौम्या को तीसरा पुरस्कार मिला वहीं पुरुष वर्ग में लाल मोहन कुमार को पहला विकास कोल को दूसरा जबकि आयुष कुमार को तीसरा पुरस्कार मिला।। निशुल्क शारीरिक स्वास्थ प्रशिक्षण देने के लिए मुन्ना पासवान जी को जो करीब 50 से 100 बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण पिछले कई वर्षों से देते है।और सफाई अभियान में पिछले 5 साल से लगे रहने के लिए कुंदन कुमार सिंह को आर्ट ऑफ गिविंग सोशल एक्टिविटी अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया।।इस आयोजन में करीब 100 से ऊपर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।।इस आयोजन को सफल बनाने में आर्ट ऑफ गिविंग के देवघर यूनिट के सचिव नवीन शर्मा,संजय मालवीय,कृष्ण कुमार बर्नवाल,मधुरंजन मालवीय,,प्रवीर राय,राकेश पाण्डेय,सुधाकर चौधरी,रोहित रंजन,विकास कुमार वाजपेई,सोनू कुमार,ने अहम योगदान दिया

You may have missed