देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर। स्थानीय प्रफुल्ल -कनकलता सिकदार स्मृति न्यास के बैनर तले आयोजित एक समारोह में बीमार गंगा मरीक को सिकदार ट्रस्ट ने पाँच हजार राशि की सहायता प्रदान की। ज्ञात हो कि गंगा मरीक देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड के बारा पंचायत अंतर्गत पुराना चितकाठ गांव का निवासी है। उनके परिवार में कूल चार सदस्य हैं। 2019 के सावन महीने में एक दिन साइकिल से जा रहा था। अचानक एक कार वाले ने टक्कर मारने से वह पुल से नीचे गड्ढे में गिर गया और उसकी रीढ़ की हड्डी टुट गई। धनबाद, रांची और पटना में इलाज के वाद भी ठीक नहीं हो सका। वह कारीगर का काम करके परिवार चलाता था। उनकी दयनीय स्थिति बनी हुई है। सिकदार ट्रस्ट के सचिव काजल सिकदार ने समाजसेवी बिनोद सुल्तानिया के सहयोग से उन्हें यह राशि प्रदान की। गंगा मरीक अपनी धर्म पत्नी और दो बच्ची के सहयोग से एक खिचड़ी परोस का दुकान चलाकर अपने और अपने पुरे परिवार का जीविका निर्वाह करना चाहते हैं। देवघर शहर के बुद्धिजीवी समाजसेवी के आर्थिक सहयोग से उनका जीना सम्भव हो सकेगा।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन