नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

इनरव्हील क्लब ने मनाया शताब्दी स्थापना दिवस।

, देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट

देवघर।इनरव्हील क्लब ने आज अपने सभी सदस्यों के साथ इनर व्हील का शताब्दी वर्ष मनाया जो की वर्तमान अध्यक्ष सारिका साह व सचिव अर्चना भगत की अगुवाई में सदस्य प्रीति अग्रवाल के बगीचे में सहभोज व मिलन समारोह के साथ मनाया।ज्ञात हो कि इनर व्हील कि शुरुआत १० जनवरी १९२४ को मैनचेस्टर में हुई थी और तब से इनर व्हील लगातार समाज को अपनी सेवा दे रही है और निरंतर आगे बढ़ रही ।इस कार्यक्रम में उपायुक्त की पत्नी वंदना को भी आमंत्रित किया गया था पर किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सकी तो उनकी अनुपस्थिति में अध्यक्ष के हाथों एक जरूरतमंद बालिका जिज्ञासा कुमारी जो कि- आर मित्रा हाई स्कूल में वर्ग अष्टम की छात्रा है को साइकिल भेंट की गई ताकि वह आराम से स्कूल आवागमन कर सके।इस अवसर पर क्लब के सभी भूतपूर्व अध्यक्षा को आमंत्रित किया गया था तथा उन्हें वर्तमान अध्यक्ष सारिका साह द्वारा अंग वस्त्र तथा पीला गुलाब देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले अध्यक्ष का नाम क्रमशः इस प्रकार है ।आई पीपी सरिता अग्रवाल ,पीपी अर्चना भगत ,पीपी रूपा छावछारिया ,पी पी रेखा सिंघानिया ,पी पी डॉ एकता रानी ,पी पी अंजू बैंकर ,पीपी रश्मि रंजन ।
इसके अलावा क्लब द्वारा उनके चार्टर सदस्यों को भी सम्मानित किया तथा बाक़ी सदस्यों को भी पीला गुलाब का पौधा देकर सम्मानित किया गया ।ये पीला गुलाब इनर व्हील की फाउंडर मार्गरेट गोल्डिंग की याद में दिया गया ।इसके पश्चात शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में केक काटा गया तथा भूतपूर्व सभी अध्यक्ष ने इनरव्हील क्लब के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी तथा अपने-अपने अनुभव सभी सदस्यों के बीच साझा किया।वर्तमान अध्यक्ष ने सत्र 23- 24 के जुलाई से दिसंबर तक यानी 6 माह के अंतराल में किए गए पचासी प्रोजेक्ट की संक्षिप्त जानकारी दी तथा कुछ खास प्रोजेक्ट पर बल डाला जिसमें सर्वप्रथम डॉक्टर सम्मान समारोह ,मीडिया सम्मान समारोह ,इंस्टालेशन सेरेमनी से लेकर सामाजिक उत्थान, स्वास्थ्य जागरूकता, बच्चों की शिक्षा ,जरूरतमंदों की मदद तथा पर्यावरण संतुलन के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से जेस्ट फॉर जीरो वेस्ट के तहत अनेको बार वृक्षारोपण,आई आई एल एम के तहत शिक्षा के प्रचार प्रसार तथा ऑफिशियल इंटेलिजेंस पर अनेको प्रोजेक्ट किए, अडॉप्ट ए मिशन के तहत गोद लिए गए कुष्ठ आश्रम में अनेक कार्य जैसे तालाब सफ़ाई ,इनर व्हील पार्क ,चबूतरा निर्माण ,साइकिल दान ,प्रौढ़ शिक्षा तथा लोन पर टोटो देना इत्यादि तथा एंपावर एंड एनरिच दा नेशन के तहत सिलाई प्रशिक्षण , अन्नपूर्णा के तहत अनेकों बार भोजन की व्यवस्था तथा गौ सेवा ,राइजिंग स्ट्रांग के तहत वोकेशनल ट्रेनिंग, लीड दा यूथ के तहत जागरूकता कार्यक्रम ,अडॉप्ट एंड बिल्ड के तहत दीनबंधु स्कूल में बच्चों के लिए वाश बेसिन का निर्माण तथा चितोलोड़िया में हैप्पी स्कूल के लिए अनेकों प्रोजेक्ट को लांच किया ।जेंडर इक्वलिटी के तहत ट्रांसजेंडर के साथ” रूबरू” कार्यक्रम आयोजित किया और उनके दुख दर्द को जाना समझा और मीडिया के द्वारा आम लोगों तक पहुंचाया। उनके द्वारा पौधारोपण करवा कर उन्हें सम्मानित किया गया ।
इनर व्हील द्वारा क्लॉक टावर निर्माण तथा रोड बैरिकेड्स भी दिये गये।इनर व्हील ने सावन में कांवरिया सेवा, ठंड में कंबल वितरण आदि अनेकों सेवा कार्य समय-समय पर किए ।
इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्लब को सराहना भी मिली तथा मीडिया का सहयोग भी निरंतर मिला जिसके कारण उनका उत्साह हमेशा बना रहता है ।इन सारे विमर्शों के बाद सदस्यों ने आपस में खेल व सहभोज का आनंद उठाया जिसकी मेजबानी प्रीति अग्रवाल तथा रेनू सिंघानिया ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर क्लब के चार्टर सदस्य रंजना मुंद्रा ,नीलिमा सिन्हा ,किरण श्रॉफ ,सीता बथवाल, करुणा , कोषाध्यक्ष सीमा मुंद्रा अन्य सदस्य बेबी रोमां ,स्वेता केसरी, सोना खेतान , डॉ नमिता ,रीता चौरसिया, अनीता गुप्ता ,प्रीति केसरी, सोनिका चौधरी, गुंजन भगत ,डॉ उर्मिला, मधु ,मेघा आदि उपस्थित थी।उक्त जानकारी क्लब की एडिटर कंचन मूर्ति साह ने दिया ।

You may have missed