नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

मेरा युवा भारत विकसित भारत‌@ 2047 थिम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*

देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट

देवघर।मेरा युवा भारत विकसित भारत‌@ 2047 के दृष्टिकोण पर “नेहरू युवा केंद्र देवघर एवं एन. एस. एस. के संयुक्त तत्वाधान” में , ए एस महाविद्यालय में विचारमय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में, जिले के विभिन्न प्रखंडों से युवाओं ने भाग लिया। कायक्रम में निर्णायक मंडली के रूप में मौजूद डॉ० भारती प्रसाद, डॉ० पुष्पलता, और डॉ० अरविंद कुमार झा ने सभी प्रतिभागियों के ओजस्वी भाषण को सुनकर अपना निर्णय दिया। इस प्रतियोगिता में, देवघर प्रखंड के खुशी झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर पूजा भारती एवं और तृतीय स्थान पर अंजलि कुमारी को विजेता घोषित किया गया। प्रोत्साहित करने के लिए, इस कार्यक्रम में सभी विजेताओं को ए एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अशोक कुमार एवं निर्णायक मंडली द्वारा प्रमाण पत्र और मेमेंटो से सम्मानित किया।
प्राचार्य, डॉ अशोक कुमार के द्वारा, सभी युवाओं को भारत को विश्व गुरु बनने के लिए अपनी भूमिका का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।” कार्यक्रम के बारे में नेहरू युवा केंद्र देवघर के जिला युवा अधिकारी अभिषेक मंडल ने बताया कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹1 लाख नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹50,000, तृतीय पुरस्कार एवं चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹25,000 और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा, ए एस कॉलेज के एन एस एस नोडल पदाधिकारी भारती प्रसाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जुझारू होकर काम करने के लिए प्रेरित किया, और उन्हें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वही डॉ. अरविंद कुमार झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया, उनकी क्षमताओं और उनके कमियों पर रोशनी डाली एवं सभी प्रतिभागियों को भविष्य के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति को बेहतर तरीके से देने के लिए बढ़-चढ़कर मनोबल बढाया।
कार्यक्रम का मंच संचालन नंदिनी भारती द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका रहा। दीपक कुमार,शैलेश,अर्पित सेठ, अन्नू कुमारी,अंजलि कुमारी,सोनम कुमारी, नेहा कुमारी,शेली कुमारी,कुन्दन कुमार ,वीना कुमारी रहा।भाषण में भाग लेने वालों की नाम-प्रियंका कुमारी,खुशी कुमारी,रश्मि कुमारी,वंदना भारती,पूजा भारती, रेशम वर्णवाल,अरबाज अंसारी,अंजलि कुमारी,आकाश कुमार ,सत्यम कुमार,राजलक्ष्मी,तृप्ति भाग्यश्री सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।