आजसू का आठवां दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, भूख हड़ताल पर बैठे जिला अध्यक्ष का तबीयत बिगड़ी
देवघर से प्रेम रंजन झा
आज दिनांक 10 जनवरी 2024 को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल के आठवी दिन आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की ठंड लग जाने के वजह से अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके तुरंत बाद उन्हें आनं-फनानं में देवघर सदर अस्पताल एम्बुलेंस से ले जाया गया | मौके पर आजसू महिला संघ जिला अध्यक्ष जया देवी द्वारा कहा गया कि इस अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल आंदोलन में देवघर जिले के 19 थाना के लगभग 48 से अधिक पीड़ित महिलाओं की समस्या को लेकर आज आजसू पार्टी लगातार आठवें दिन से निश्चित कालीन धरना एवं भूख हड़ताल आंदोलन कर रही है, इसके बावजूद भी इस तानाशाही सरकार के देवघर जिला के प्रशासन द्वारा आठ दिन (192 घंटा) से लगातार चल रहे आंदोलन का कोई पदाधिकारी या चपरासी द्वारा कोई शुद भी नहीं लेना इस बात का सबूत है कि हेमंत सोरेन की तानाशाही सरकार देवघर जिला पुलिस की बर्बरता पूर्ण रवैया से इस लोकतंत्र का असली मालिक काहक और अधिकार खतरे में है | जनता सब कुछ समझ चुकी है, आने वाला समय में जनता इसकी जवाब इस तानाशाह हेमंत सरकार सरकार को देगी | मौके पर पीड़िता रोशनी कुमारी की मां रूबी देवी जो की आठ दिनों से अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठी हुई थी द्वारा कहा गया कि “मुझे पूरा विश्वास हो गया है कि अब मेरी नाबालिक बच्ची रोशनी कुमारी देवघर पुलिस पुलिस प्रशासन के द्वारा हमें नहीं मिलेगी | मुझ गरीब को यह खरीद फरोख्त करने वाली पुलिस प्रशासन से मुझे न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है | मैं अपनी बच्ची की बरामदगी की मांग को लेकर इस मामले की गुहार ऊंचली अदालत में लगाऊंगी |

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन