देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर संगठन सृजन वर्ष 2025 “मंथन” के तहत प्रखंड तथा नगर पर्यवेक्षकों एवं प्रखंड तथा नगर अध्यक्षों के साथ विमर्श का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पहले पर्यवेक्षकों की बैठक 13 अप्रैल को होना था, परन्तु अब 16 अप्रैल को रांची के बोड़ेया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्विट हाॅल, मोरहाबादी में प्रथम पाली 10 बजे दिन से होगी, वहीं प्रखंड तथा नगर अध्यक्षों की बैठक उसी दिन गीतांजलि बैंक्विट हाॅल में द्वितीय पाली 2 बजे दिन से होगी।
उक्त कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के० राजू एवं सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद मुख्य रूप से भाग लेंगें।
पूर्व में जो भी प्रतिभागी रांची में आयोजित 26 से 30 मार्च के बीच आयोजित ‘मंथन’ कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं, उनको बैठक में पुनः भाग लेने की अनुमति नहीं है।
उक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।
भवदीय
दिनेश कुमार मंडल
महासचिव सह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी देवघर।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा