नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

पंडित विनोदानंद झा की जयंती 17 को धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर 15 अप्रैल: पंडित विनोदानंद झा स्मारक समिति द्वारा बिहार और झारखंड के गौरव पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानंद झा की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर तक्षशिला विद्यापीठ में एमडी श्री अशोकानंद झा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंडित विनोदानंद झा स्मारक समिति के बैनर तले 17 अप्रैल 2025 को तक्षशिला विद्यापीठ स्थित डॉ कृष्णानंद झा सभागार में अपराह्न 4:00 बजे से पंडित झा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मोतीलाल द्वारी करेंगे जबकि स्थानीय विधायक सुरेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नागेश्वर शर्मा प्रोफेसर राम नंदन सिंह, रमेश बाजला और अधिवक्ता अशोक राय उपस्थित रहेंगे।
समारोह की अध्यक्षता हिंदी विद्यापीठ की कुलपति डॉक्टर प्रमोदिनी हांसदा करेंगी।

You may have missed