
श्रम उद्योग और स्वस्थ्य मंत्री बतौर मुख्य अतिथि थे उपस्थित

गरीबों को मिले राहत-मंत्री संजय यादव

अपोलो देवघर के लिए मिल का पत्थर साबित होगा-डॉ इरफ़ान अंसारी

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर-नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बाजला चौक पर आधुनिक मशीनों और व्यवस्था से सुसज्जित अपोलो क्लिनिक का उद्धघाटन के अवसर पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान

अंसारी,श्रम मंत्री संजय यादव,विधायक सुरेश पासवान,सीएस डॉ युगल चौधरी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ उदय प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी अतिथियों ने ओपोलो के स्थानीय प्रतिनिधियों सहित प्रबन्धक को शुभकामनाएं दिया।


मौके पर मंत्री संजय यादव ने कहा कि आज ओपोलो के इस क्लिनिक का उद्धघाटन हुआ है में सभी को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।अब इस क्लिनिक के माध्यम से बड़े

से बड़े बीमारी का ईलाज सुगमता पूर्वक हो पाएगा।वहीं मंत्री श्री यादव ने कहा कि गरीबों का ईलाज रियात दर पर हो यही प्रबन्धक से आग्रह होगा।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देवघर मेडीकल का हब बने।इसकी ओर एक कदम आज ओपोलो ने बढ़ाया है में इसके लिए प्रबन्धक को शुभकामनाएं

देता हूँ ओपोलो यहां की जनता के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

वहीं अपोलो क्लिनिक के एम डी श्रेयांश अग्रवाल ने कहा कि हम लोग अपोलो क्लिनिक में एक साथ बकेट ऑफ सर्विसेज प्रदान करेंगे।जिससे कंसल्टेंशन,डायग्नोस्टिक, हेल्थ चेक टू
डायबिटीज केयर,डेंटिस्ट्री माइनर प्रोसिड्यूर एंड वैक्सीनेशन

शामिल है।मौके पर कार्यक्रम व्यवस्थापक बिनायक सिन्हा ने बताया कि अपोलो क्लिनिक झारखंड के तीसरा व संथाल का पहला क्लिनिक होगा जहां विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधा

उपलब्ध रहेगा।इस दौरान मौके पर डॉ तुसार प्रसार,डॉ श्रेयांश अग्रवाल,ओपोलो के मेम्बर्स के अलावे
सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा