आजसू पार्टी, का अनिश्चितकालीन धरना का सातवां दिन
लोकतंत्र के असली मालिक का हक और अधिकार खतरे में है:- आदर्श लक्ष्य
देवघर से प्रेम रंजन झा
आज दिनांक 9 जनवरी 2024 को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना का सातवां दिन रहा एवं देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं नाबालिक बच्ची की मां रूबी देवी पिछले 48 घंटे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं | भूख हड़ताल पिछले 48 घंटे से जारी है, लेकिन अभी तक देवघर पुलिस प्रशासन एवं देवघर जिला प्रशासन के द्वारा नाबालिग बच्ची बरामदगी मामले में तथा देवघर जिले के 19 थानों में कई महीनो से लंबित 48 महिला संबंधित संगीन अपराधों में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई भी कार्रवाई का ना आश्वासन दिया और ना ही धरना के समक्ष कोई भी पदाधिकारी या चपरासी आए | कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है | जिला अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि देवघर पुलिस प्रशासन लोगों की समस्या सुलझाने के बजाए उन्हें और उलझने का काम कर रही है | देवघर जिले में महिला असुरक्षित है | झारखंड में महिला सुरक्षा मापदंड तय करने का कोई कानून अब तक नहीं बना है जो बहुत दुखद है | आजसू पार्टी बार-बार महिलाओं के हित और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते आई है कई बार पैदल मार्च भी कर चुकी है लेकिन अभी तक पीड़ित लड़कियों महिलाओं को न्याय नहीं मिली है मौके पर आज उपस्थित थे :- पीड़ित लड़की के पिता विष्णु बरनवाल एवं माता रूबी देवी, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, महिला संग जिला अध्यक्ष जय-जय यारा यारा देवी ओबीसी जिला अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, जिला सचिव चंदन बरनवाल, जिला सह सचिव नितेश कुमार पांडे, जिला सह सचिव आनंद कुमार तुरी, जिला कार्य समिति सदस्य नवनीत राज, महिला संघ जिला उपाध्यक्ष पूजा देवी, महिला संघ जिला महासचिव कोमल देवी, महिला संग जिला कोषाध्यक्ष रीना देवी, टुनटुन यादव, विजय चरण मिश्रा, मोहन कुमार, वीरेंद्र बरनवाल, अनिल कुमार, अभिजीत सिंह, सुरेश बरनवाल, मनोरंजन कुमार राव, शुभम कुमार मंडल, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित है |

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा