नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं नाबालिक बच्ची रोशनी कुमारी की माता रूबी देवी आज से भूख हड़ताल पर

आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं नाबालिक बच्ची रोशनी कुमारी की माता रूबी देवी आज से भूख हड़ताल पर

 

देवघर से  प्रेम रंजन झा
आज दिनांक 8 जनवरी 2023 को देवघर वीर कुंवर सिंह चौक पर चल रहे आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना का आज छठा दिन रहा है | आज छठा दिन आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा एक घोषणा किया गया कि पिछले 5 दिन (150 घंटा) से लगातार चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के बारे में देवघर जिला प्रशासन एवं देवघर पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई संज्ञान लेने नहीं आया, ना ही लड़की की बरामदगी हुई और ना ही लड़की बरामदगी के लिए कोई आश्वासन दिया गया है इसीलिए आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं नाबालिक लड़की रोशनी कुमारी की माता रूबी देवी आज सुबह 6:00 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं, जिसकी सूचना देवघर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से दे दिया गया है | मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि देवघर जिला पुलिस प्रशासन की लापरवाह एवं गैर जवाब देह रवैया के वजह से भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हूं | साथ ही नाबालिक लड़की की मां अपनी बेटी की खोज में पुलिस प्रशासन के रवैया से नाखुश होकर दुखी मन से वह भी अनिश्चितकालीन भूखल पर सुबह 6:00 बजे से बैठी हुई है | यह भूख हड़ताल तब तक चलते रहेगा, जब तक शरीर में जान रहेगी | अब देखना यह है कि मेरी जान रहती है या प्रशासन की आन रहती है | देवघर जिले के सभी 19 थाने में महिला संबंधित 48 अपराधीक घटनाओं जो कि पिछले कई महीनो से लंबित है, उन सभी पर भी कोई कार्रवाई प्रारंभ नहीं किया गया | ना ही कोई भी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया | मौके पर उपस्थित थे :- केंद्रीय समिति सदस्य मुन्ना सिंह टाइगर, गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, देवघर जिला उपाध्यक्ष दीपक जयसवाल, जिला सचिव चंदन बरनवाल, देवघर जिला सह सचिव आनंद तुरी, जिला कार्यसमिति सदस्य नवनीत राज, जिला कार्यसमिति सदस्य आशीष कुमार यादव, नाबालिक लड़की के पिता विष्णु बरनवाल एवं माता रूबी देवी, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद बरनवाल, विमल कुमार, तुलसी देवी, मुन्नी देवी, सुरेश बरनवाल, इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे |