देवघर से प्रेम रंजन झा
आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को भी देवघर वीर कुंवर सिंह चौक पर आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा नाबालिक लड़की बरामद करने एवं सभी 19 थाना में पेंडिंग पड़े 48 से अधिक महिला संबंधित अपराध में आरोपियों तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देवघर पुलिस प्रशासन के विरोध में पांचवा दिन भी जारी रहा | लेकिन देवघर जिला पुलिस प्रशासन के तरफ से आज पांचवें दिन भी कोई सुध लेने नहीं आया | मौके पर आजसू पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार 120 घंटे से अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे | कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देवघर जिला पुलिस प्रशासन के विरोध में देखने को मिल रहा है | आज आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी द्वारा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास आयोग तथा केंद्रीय मानवाधिकार आयोग को भी पत्र के माध्यम से मामले की जानकारी दी गई एवं मदद की गुहार लगाई गई | इधर आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, केंद्रीय सचिव राजा साहनी, केंद्रीय सचिव अरुण कुमार महतो एवं केंद्रीय समिति सदस्य विकास गुप्ता द्वारा आजआजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व उप- मुख्यमंत्री सुदेश महतो से रांची स्थित उनके आवास पर मिलकर उन्हें भी देवघर जिले के वीर कुंवर सिंह चौक पर पांच दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना की जानकारी दी एवं वर्तमान महागठबंधन सरकार एवं देवघर पुलिस प्रशासन के इस तानाशाही के बारे में अवगत कराया | मौके पर अनिश्चितकालीन धरना पर आज उपस्थित थे : लापता लड़की रोशनी कुमारी के पिता विष्णु बरनवाल एवं माता रूबी देवी, केंद्रीय समिति सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह टाइगर देवघर जिला उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, ओबीसी देवघर जिला अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, देवघर जिला सचिव चंदन बरनवाल, देवघर जिला सह सचिव आनंद तुरी, जिला सह सचिव नितेश कुमार पांडे, महिला संघ जिला उपाध्यक्ष पूजा देवी, महिला संघ जिला महासचिव कोमल देवी, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे |

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन