रोहिणी शाहीद स्थल विकास समिति के सचिव के निधन पर शोक सभा आयोजित
देवघर- नगर निगम क्षेत्र के रोहिणी पांडे टोला निवासी दिवंगत अधिवक्ता लिपिक कई छोटी फिल्म के कलाकार, नाटककार ,गायक ,पात्र सज्जा से अद्भुत कलाकार ,समाजसेवी अर्जुन श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर रोहिणी शहीद स्थल परिसर में रविवार को एक शोक सभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। खोरठा भाषा में उनकी प्रसिद्ध रचना झारखंड लागे बड़ी मन हे जने देख नदी पहाड़ वन हे इस गीत के रचनाकार की निधन खबर से सभी चाहने वाले मर्माहत हुए। वे एक हंसमुख ,कर्तव्य निष्ठ, कलाकार, रचनाकार, नाटककार, जनप्रिय तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे ।राँची में सरकार की ओर से आयोजित खेल ग्राम में एक अच्छे कलाकार के रुप में सम्मानित किया गया था। उनकी सामाजिक , राजनीतिक , धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान था। उन्हें काफी मिलनसार हंसमुख और कर्मठ व्यक्ति के रूप में याद किया गया ।रोहिणी शहीद स्थल के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे ।उनका निधन 5 जनवरी को निजी आवास रोहिणी में हो गया ।अन्नपूर्णा व सुभाष ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित कई नाटकों में उनके मंचन को भी याद किया गया। कफन डेढ़ रोटी, चम्बल घाटी का लुटेरा, समेत दर्जनों नाटक में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अभिनीत किया था ।शिव बारात मे शुरुआती दौर से ही उन्होंने कलाकारों को सजाने का काम किया था।किसी भी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते थे।समिति के अध्यक्ष सुधीर देव ने बताया कि वे एक कर्मठ ,जुझारू,मिलनसार ,जनप्रिय व बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। नारायण पांडे, सत्यनारायण पांडे, बीरबल पांडे संतोष बरनवाल ,फाल्गुणी मरीक कुशवाहा, अनीता चौधरी आदि ने उनके साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए अपने विचारों को साझा किया। मौके पर सुरेश ठाकुर ,सदाशिव राणा ,संतोष बरनवाल ,शंभू नाथ मिश्रा, कार्तिक राना ,आराध्या पांडे ,अनुप्रिया पांडे समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा