जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस को खोला गया:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
आज दिनांक-07.01.2024 को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल सागर द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष वेयर हाउस को खोला गया, जिसके पश्चात ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को निकाला गया, ताकि प्रशिक्षण कार्यों के साथ मतदाताओं को उपयोग करने की जानकारी से अवगत कराने के अलावा जागरूक किया जा सके।
इसके अलावा वेयरहाउस में उपलब्ध FLC हुए मशीनों के 10 प्रतिशत मशीन प्रशिक्षण और जागरूकता कार्य हेतु उपयोग किए जाएगा। साथ ही आगामी 10.01.2024 से चुनाव के तिथि की घोषणा तक समाहरणालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय, देवघर व अनुमंडल कार्यालय, मधुपुर में डिस्प्ले सेंटर के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तिथिवार तरीके से निर्धारित रुट चार्ट के अनुरूप सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ हीं उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
*निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावे* सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा