
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवतुल्य श्रद्धालुओं को कतारबद्ध सुलभ और सुरक्षित जलार्पण कराना हो प्राथमिकता:- उपायुक्त

सेवा भाव से करें देवतुल्य श्रद्धालुओं का सहयोग:- उपायुक्त विशाल सागर

अहले सुबह 04:30 मिनट से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण शुरू:- उपायुक्त

महाशिवरात्रि को लेकर अहले सुबह उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक के अलावा मंदिर आस-पास के क्षेत्रों का अवलोकन कर विधि-व्यवस्था व देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निदेशित किया गया कि भागदौड़ की स्तिथि न बने इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण में उनका सहयोग किया जाए।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर रात से ही श्रद्धालु रुटलाइन में कतारबद्ध होकर जलार्पण का इंतजार करते दिखे। वहीं जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से हीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके। वही देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं के अलावा सूचना केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था,

बैरिकेडिंग, दंडाधिकारी व जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भीभीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर 600 रुपये शुल्क के साथ शीघ्र दर्शनम कूपन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। वही सरकारी पूजा के पश्चात 04:30 मिनट से देवतुल्य श्रद्धालुओं के जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ का पट खोला गया।

*इस दौरान* अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, मंदिर प्रबंधक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा