
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

शिवरात्रि महोत्सव देवघर की पहचान है और इसकी ख्याति अब दूर-दूर तक फैल चुकी है ।

इस ख्याति को अनवरत जारी रखने के लिए,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रौनियार वैश्य संघ तथा रौनियार महिला समिति ने संयुक्त रूप से कास्टर टाउन, बाजला चौक के समीप, अपना सेवा शिविर लगाया, जिसका शुभारंभ शाम 5:00 बजे से

हुआ तथा सेवा रात्रि 9:00 बजे तक अनवरत जारी रहा।
इस दौरान शिव बरतिया एवं गांव देहात से आए हुए श्रद्धालुओं के व्रत को ध्यान में रखते हुए फलाहारी सेवा केला ,सेब,अंगूर ,संतरा, बेर आदि का वितरण किया गया तथा फलाहारी

मिठाई पेठा का भी वितरण किया गया।
साथ ही श्रद्धालु जो कई कई किलोमीटर पैदल चलकर, देवघर को पहुंचे थे उनको एनर्जी के लिए शरबत दिया गया तथा सर्बत पी पीकर थक चुके श्रद्धालुओं के लिए सादे पानी का

बोतल व पाउच का भी वितरण किया गया, जिससे कि वह अपनी धार्मिक यात्रा को सुगम बना सके ।

ऐसी मान्यता है कि बाबा की सेवा में शामिल शिव बारातियों की सेवा बाबा की ही सेवा है क्योंकि शिव बारात की छटा ही अनोखी है ।

इसमें सिर्फ सजे धजे देव व साधु संत शामिल नहीं होते बल्कि भूत पिचाश,नंदी- भृंगी, श्रृंगी और न जाने कितने गण शामिल होते हैं।

रौनियार वैश्य संघ के पुरुष कार्यकारिणी तथा महिला कार्यकारिणी व अन्य स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं की सेवा में अपना योगदान दिया।

साथ ही बारातियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनकी ताल से ताल मिलाकर अपने पंडाल से ही नृत्य करते हुए शिव का जयकारा लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया ताकि उन उन्हें थकान ना महसूस हो।

कार्यक्रम के सफल संचालन पुरुष तथा महिला विंग के अध्यक्ष ,सचिव तथा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का महती योगदान रहा ।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा