नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डॉ. सुभाष राय एवं अनिल झा को ‘विद्या वाचस्पति डॉ. रवींद्र चन्द्र भौमिक स्मृति सम्मान’ जबकि अनुप्रिया को चैंपियन अवार्ड

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर। पश्चिम बंगाल स्थित आर.सी. भौमिक मेमोरियल ट्रस्ट एवं स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के युग्म बैनर तले आज दीनबंधु उच्च विद्यालय स्थित रवींद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देवघर पुस्तक मेला के संयोजक सह विश्व भारती, शांति निकेतन के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्र राय एवं अपने शहर के, तुलसी बाबा फिर से आओ के रचनाकार, अनिल कुमार झा को आर.सी. भौमिक मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी राजर्षि भौमिक एवं विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, झारखण्ड प्राइवेट स्कूल्स एसोशिएशन, देवघर जिला अध्यक्ष डॉ. जय चन्द्र राज, शिक्षाविद् डॉ. शंकर मोहन झा एवं अधिवक्ता गणेश प्रसाद उमर के करकमलों से ‘विद्या वाचस्पति डॉ. रवींद्र चन्द्र भौमिक स्मृति सम्मान’ से अलंकृत एवं विभूषित किया गया। यह सम्मान समारोह दीनबन्धु उच्च विद्यालय स्थित रवींद्र सभागार में आयोजित होने वाला है। इस आशय की जानकारी आर.सी. भौमिक मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव रत्ना भौमिक, संस्थापक न्यासी राजर्षि भौमिक एवं विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने दी। ज्ञात हो लेखक डॉ. रवींद्र भौमिक, विद्या वाचस्पति, विद्या सागर, भारत गौरव सह कई पुरस्कारों से नवाजे गए थे। सामाजिक क्रियाकलापों में उनकी अहम् भूमिका थी। कार्यक्रम के दौरान पिछले दिन आयोजित आर.सी. भौमिक मेमोरियल काँटेस्ट्स के स्थानीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की एकादश वर्ग की छात्रा अनुप्रिया कुमारी को जिला में रङ्गभरो में सप्तम, पोर्ट्रेट पेंटिंग में द्वितीय, हस्तलेखन में द्वितीय एवं निबन्ध लेखन में प्रथम स्थान के साथ, 32 अंकों के साथ अव्वल आने पर, चैंपियन अवार्ड की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित की गई। ज्ञात हो इस बार प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने के कारण कुल 200 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें सबसे अधिक झारखण्ड से 74, पश्चिम बंगाल से, 27, बिहार से 16, महाराष्ट्र से 19, दिल्ली से 4, गुजरात से 11, छत्तीसगढ़ से 8, उत्तर प्रदेश से 15, ओड़िशा से 10, सिक्किम से 4, मध्य प्रदेश से 9, गोवा से 3 के नाम सूचीबद्ध था।