
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर में होने वाले 39वा राज्यस्तरीय सबजूनियर बालक/ बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के संदर्भ में आज रामाकृष्णन विवेकानंद विद्यामंदिर , जसीडीह के प्रांगन में देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े, और विधालय निर्देशक सौगता कर के अध्यक्षता में बैठक किया गया ।जिसमें जिला खेल प्राधिकरण देवघर के सचिव आशीष झा, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव राजेश रंजन एवं विद्यालय के उपप्राचार्य सुनील कुमार मौजूद थे। इस बैठक में प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कई विषयों पर चर्चा की गई 23 मार्च से 25 मार्च तक रामा कृष्णन विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में खिलाडियों को अच्छे से अच्छे सुविधा देने की बात की गयी ।इस प्रतियोगिता के लिए पूरे राज्य से करीब 350 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है।।
इस अवसर पर देवघर जिला ओलंपिक संघ संघ के अध्यक्ष डॉ *सुनील खवाड़े ने कहा कि इस तरह के आयोजन से झारखंड खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा और खिलाड़ियों का मनोबल भी ऊंचा रहेगा उन्होंने विद्यालय के निर्देशक को सफल आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं दी* वही विद्यालय के निर्देशक सौगता कर ने कहा कि आयोजन स्थल के रूप मे चुने जाने के लिए विद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि देवघर को खेल के क्षेत्र मे अग्रणी बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन हर सम्भव प्रयास करता रहेगा वही विद्यालय के उपप्राचार्य ने दोनो संघ एवं विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं दी ।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा