
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

डिवाईन पब्लिक स्कूल देवघर के प्रांगण में बच्चों द्वारा बड़े ही धूम धाम से 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय की सचिव श्रीमती ममता किरण की ओर से अपने निर्धारित समय पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज श्री अमित सिंह के द्वारा ध्वज फहराया गया। जिसके बाद विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने देशभक्ति गानों पर कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से माहौल को देशभक्ति के रंगों में सराबोर कर दिया। कई बच्चों ने भाषण देकर अपने सहपाठी छात्रों के बीच देश के आजादी से लेकर गणतंत्र बनने तक के सफर को बताया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को गणतंत्र दिवस के संबंध में जानकारियां दीं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के बच्चों ने के के एन स्टेडियम व डाबर ग्राम स्थित पुलिस लाइन के परेड में भी भाग लिया और विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया, अभी से उनके अंदर देश के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा सराहनीय है , साथ ही के के एन स्टेडियम मे हो रहे गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्याकालिन सत्र मे भी भाग लेकर स्कूल का नेतृत्व किया। अंत में सभी बच्चों के मध्य प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा