
आत्म सम्मान व पूर्ण अधिकार के साथ आप बच्चें आगे बढ़ते रहेंः-उपायुक्त

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर ने सरस कुंज में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। साथ ही सरस

कुंज में रहने वाले दिव्यांग बच्चों व असहाय बुजुर्गों से मिलकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए। इसके अलावा बच्चों व बजुर्गों को मिलने वाली विभिन्न

सुविधाओं के अलावा भोजन, आवासन, पानी, रसोईघर, बागवानी, बच्चों के खेलने की व्यवस्था आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने बच्चों व बुजुर्गों के बीच फल, मिठाई, चॉकलेट का वितरण करने के पश्चात बच्चों के अभिभाषण, गायन और उनकी

प्रतिभा को देखते हुए सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा गया कि इसी प्रकार आप सभी अपनी प्रतिभा को बेहतर बनाते हुए समाज में एक अलग पहचान स्थापित करें।


*■ बच्चों की प्रतीभा अविस्वमरणीयः-उपायुक्त….*
इसके अलावे उपायुक्त द्वारा सरस कुंज परिसर में संचालित आंचल, स्नेह एवं छाँव को संसाधन युक्त

बनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की गयी एवं उन्होंने आपसी सहयोग और सेवा भाव के साथ और भी बेहतर कार्य करने की बात कही। इस दौरान

उपायुक्त विशाल सागर ने बच्चों से मुलाकात करते हुए कहा कि पूरे मन लगा कर पढ़ाई करें और अन्य

पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं में भी भाग लें और बड़े होकर एक अच्छा नागरिक बनें।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन