
देवघर प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि संतोष तुलस्यान,अध्यक्ष गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर, एलएमसी सदस्य श्री प्रमोद बाजला, ताराचंद जैन ,अभिषेक तुलस्यान,ज्योत्सना तुलस्यान, श्रेया भार्गव,जी डी डीएवी कास्टर टाउन के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह एवं समाज सेवी अशोक सिंह और मनोज मंडल का स्वागत एनसीसी कैडेट के बच्चों ने गर्म जोशी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया। अध्यक्ष श्री संतोष तुलस्यान जी ने झण्डा फहराकर झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात सबसे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वन्दना पर अद्भुत नृत्य की प्रस्तुति की फिर बच्चों ने स्वागत गीत की सुरीली प्रस्तुति की उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति नृत्य से सबका मन मोह लिया, जय जवान जय किसान जय विज्ञान थीम पर नृत्य कर बच्चों ने समाज को संदेश दिया। ए गिरी नंदिनी गीत पर नृत्य कर बच्चों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और भांगड़ा नृत्य पर सभी झूमने को विवश हो गए। बच्चों ने ताइक्वांडो और कराटे का भी अद्भुत प्रदर्शन किया और एनसीसी कैडेट ने मार्च पास्ट किया।
विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है और उन वीर सपूतों के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रण लेने का दिन है जिनके बदौलत आज हम दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के नागरिक हैं। एलएमसी के अध्यक्ष श्री संतोष तुलस्यान जी ने कहा कि उनकी माँ ने जिस उद्देश्य से इस विद्यालय की नींव रखी थी वह आज साकार होता दिख रहा है। विद्यालय हरेक क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करता जा रहा है। ताराचंद जैन ने कहा कि विद्यालय की बागडोर एक कुशल हाथ में है और इसकी प्रगति से गीता देवी की आत्मा अत्यंत सुख का अनुभव कर रही होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा