नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सदर अस्पताल के सभागार में शोकसभा का आयोजन

आशुतोष झा का रिपोर्ट

देवघर।आज सदर अस्पताल देवघर के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग में मलेरिया निरीक्षक के पद से दिनांक 30 सितंबर 23 को सेवानिवृत्त कर्मचारी सूधीर झा के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। सूधीर झा कर्तव्यनिष्ठ, हंसमुख स्वभाव के धनी शहर और पंडा समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति थे विभाग और समाज के लोगों के सहायता में सदैव तत्पर रहते थे उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग सहित तीर्थ पुरोहित समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे, चंडीगढ़ में इलाज के दौरान रात्रि में उन्होंने अंतिम सांस ली।शोकसभा में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅक्टर सी के शाही, उपाधीक्षक सदर अस्पताल देवघर डाॅक्टर प्रभात रंजन, डाॅक्टर पी के शर्मा सहित झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अरूणानंद झा सहित मृत्युंजय पांडेय, अस्पताल प्रबंधक अनिमेष घोष, संजीव मिश्रा, चन्द्रमौलि,विजय किशोर, रवि रंजन, अनिल गुप्ता, अंजन दूबे, रंजन कुमार, सुमित चक्रवर्ती, अमित कुमार रीना कुमारी, त्रिवेणी कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने मृतक के आत्मा की शांति और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति देने के ईश्वर से प्रार्थना की।