देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
कड़ाके की ठंढ को देखते हुए देखते हुए जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष-सह- जिला बीस सूत्री सदस्य प्रो उदय प्रकाश ने अपने सहयोगी सदस्य के साथ देवघर शहर के फब्बारा एवं बजरंगी चौक पर गरीबों, ठेला रिक्शा चालकों,देहाड़ी मजदूरों एवं राहगीरों के बीच कम्बल वितरण किया। वितरण के पश्चात उन्होंने कहा कि इस ठंढ से बचने के लिए झारखंड सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने सभी पंचायतों तथा वार्डों में कम्बल आपूर्ति कर गरीबों तक कम्बल समय रहते पहूंचा दिया है। जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। गरीबों एवं जरुरतमंदों के बीच समाजसेवियों तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी कम्बल एवं गर्म कपड़े वितरण कर पुण्य का कार्य कर रहे हैं। प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि इस कंपकंपी ठंढ में इनके बीच यह कार्य कर हमें भी सुखद अहसास होता है। हम आमजनों सेअपील करते हैं कि आप सभी आगे बढ़कर गरीबों को थोड़ी सी राहत पहूंचाने का काम करें।
इस दौरान जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल, विक्रम दास, नरेश तुरी,अधीर बर्मा आदि साथ में थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा