नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

पुस्तक मेला में सलाम भारत के सफल संचालन में निदेशक मनीष पाठक को किया सम्मानित, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की उद्घाटन

देवघर से प्रेम रंजन झा की रिपोर्ट

22 वें पुस्तक मेला के दौरान सलाम भारत के चौथे संस्करण का अद्भुत और शानदार समापन हुआ। जहाँ कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की और सलाम भारत के

चौथे संस्करण के निदेशक मनीष पाठक को कार्यक्रम के सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के लिखित रश्मिरथी पुस्तक के तृतीय सर्ग को उद्रित कर

इसका मंचन किया गया, रश्मिरथी में श्री कृष्ण की भूमिका में हर्षवर्धन पाठक, धृतराष्ट्र की भूमिका में सुनील कुमार विश्वकर्मा, भीष्म की भूमिका में रामसेवक ‘गुंजन’ , द्रोणाचार्य की भूमिका में बापी दा, कृपाचार्य

की भूमिका में राजेश नारायण राय, विदुर की भूमिका में डॉ विजय शंकर, कर्ण की भूमिका में रौशन मिश्र, दुर्योधन की भूमिका में कुणाल राय शकुनि की भूमिका में डॉ प्रणय कुमार इन सबों की भूमिका ने दर्शकों की

ढ़ेरों तालियां बटोरी। बताते चलें 22 वें पुस्तक मेला का सांस्कृतिक मंच पद्म भूषण शारदा सिन्हा और देश के गौरव पद्म विभूषण रतन टाटा को समर्पित है। रश्मिरथी के मंचन के ठीक बाद से एक से एक बढ़कर कार्यक्रम

प्रस्तुत किए गए, जिसमें हिंदी सिने जगत के लगभग सारे अभिनेता और अभिनेत्री का मंचन किया गया जिसमें,अभिनेत्री नंदा की भूमिका में विजया सिंह, राजेश खन्ना की भूमिका में सोमेश पंडित, दिलीप

कुमार की भूमिका में पार्थो मुखर्जी, राजकुमार की भूमिका में अभिषेक सूर्य, स्मिता पाटिल की भूमिका में संगीता मिश्रा, मीना कुमारी की भूमिका में बबीता पोद्दार, संजीव कुमार की भूमिका में डॉ प्रदीप सिंह देव,

नरगिस की भूमिका में डॉ इति, राज कपूर की भूमिका में सचिन मिश्र, नूतन की भूमिका में पुष्पा सिंह, शम्मी कपूर की भूमिका में ज्ञान नरोने, साधना की भूमिका में मीनाक्षी पाठक, श्याम बेनेगल की भूमिका में रश्मिरथी

में शकुनि का किरदार निभाने के बाद डॉक्टर प्रणय कुमार, महमूद की भूमिका में अतिकुर रहमान, हेलन की भूमिका में एक बार फिर संगीता मिश्रा, परवीन बॉबी की भूमिका में मशहूर दंत चिकित्सक डॉ चेतना भारती,

सतीश कौशिक की भूमिका में देवघर की आवाज राकेश राय, देव आनंद की भूमिका में नंदन कुमार, जाकिर हुसैन की भूमिका में देवघर के मशहूर तबला वादक सुनील कुमार विश्वकर्मा, श्री देवी की भूमिका

देवघर की मशहूर नृत्यांगना शिवांगी शर्मा, शारदा सिन्हा की भूमिका में बेहतरीन गायिका संध्या राय, रतन टाटा की भूमिका में सेवार्थ के अध्यक्ष और पुस्तक मेला की व्यवस्थापक पवन टमकोरिया, शांतनु नायडू की भूमिका

में यशवर्धन पाठक, साथ ही इनका प्यारा डॉग डुग्गू । इसके बाद एक लघु एकांकी भी पेश किया गया जिसमें, श्री कृष्ण की भूमिका में पुनः हर्षवर्धन पाठक, द्रौपदी की भूमिका में एक बार फिर बबीता पोद्दार, युधिष्ठिर की भूमिका में राजकुमार के अभिनय के बाद पुनः अभिषेक सूर्य, भीम की भूमिका में द्रोणाचार्य के चरित्र को

निभाने के बाद पुनः बापी दा, अर्जुन की भूमिका में रौशन मिश्र, दुर्योधन का चरित्र निभाने के बाद पुनः नकुल की भूमिका में कुणाल, और शम्मी कपूर के बेहतरीन प्रदर्शन जिसमें दर्शकों से खूब तालियां बटोरी सहदेव की भूमिका में ज्ञान दिखे और इस एकांकी को भी दर्शकों ने खूब सराहा । इस मंच पर रतन टाटा और

शारदा सिन्हा जी का भी जीवंत मंचन किया गया, सलाम भारत के निदेशक मनीष पाठक ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम पहले कभी नहीं हुआ था और कलाकारों ने अपने आप को स्टेज पर साबित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी और इस कार्यक्रम को बेहतरीन उम्दा और विश्वसनीय बनाकर एक अमिट छाप छोड़ दिया। कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों से खचाखच भरा हुआ पंडाल, इस कार्यक्रम के

सफलता का सबसे बड़ा पारितोषिक रहा, साथ ही तमाम मीडिया मित्रों के प्रति सलाम भारत के चौथे संस्करण के निदेशक श्री पाठक ने आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर आप लोग इस कार्यक्रम के बारे में अपने सम्मानित मीडिया समूह में प्रचारित नहीं करते तो शायद ये कार्यक्रम लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता और ऐसी अप्रत्याशित भीड़ नहीं रह पाती।

कार्यक्रम को सबसे बड़ा संबलता जिन्होंने प्रदान किया और बिना उनके आर्थिक मदद के इतना भव्य कार्यक्रम होना बिल्कुल संभव नहीं था वो हैं क्राइस्ट स्कूल जसीडीह, रेड रोज स्कूल देवघर, संत माइकल एंग्लो विद्यालय, मालवीय डेवलपर्स की इकाई रुद्रांश एनक्लेव, काइनेटिक इलेक्ट्रिक, WRCO वर्ल्ड

रिस्पांसिबल सिटीजंस ऑर्गेनाइजेशन, डेंटल अर्थ क्लिनिक (डॉ चेतना भारती), पावन दा, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र पंजियारा, प्रतीक खवाला,निर्मल स्पा एंड ब्यूटी पार्लर (रीता नाथ सहाय) ऐनीज़ ब्यूटी पार्लर (विभा सिंह) रानी ब्यूटी पार्लर (रचना), पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भारतीय रेल में स्टेशन मैनेजर प्रभाकर कापरी ने की… उपरोक्त जानकारी सलाम भारत 4 के मीडिया प्रभारी राजेश नारायण राय ने दी।