नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

नेताजी की 128 वीं जयंती मनाई गई

देवघर से प्रेम रंजन झा की रिपोर्ट

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में माँ भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में नेताजी की तस्वीर पर प्राचार्य बलराम कुमार झा और शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण किया। प्रार्थना सभा में नेताजी के जीवनवृत पर भाषण दिया गया।विद्यार्थियों ने क्विज में समस्त प्रश्न नेताजी से संबंधित ही पूछा। बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए मेडल और मोमेंटो प्रदान किया गया। प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उनके संघर्ष,अद्वितीय साहस और भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनकी निष्ठा को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि
नेता जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं,उनका जय हिंद का नारा जहाँ भी गूँजता है वहाँ वातावरण देशभक्ति मय हो जाता है।नेताजी ने हमें एकता, साहस और आत्मनिर्भरता की अहमियत सिखाई। इस दिन को मनाने का उद्देश्य नेताजी के साहस और बलिदान को याद करना है साथ ही साथ आज का दिन उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लेने का दिन है।