
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
आज दिनांक 22/01/2025 को मन की उड़ान युवा क्लब संबंध नेहरू युवा केंद्र देवघर (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा चलाए जा रहे 17 से 22 जनवरी तक आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज शंख मोड पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। एव संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल में सैकड़ों छात्रों को राजेन्द्र कुमार ने शपथ ग्रहण

करवाया। मन की उड़ान युवा क्लब के सचिव सह राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। उन्होंने ने कहा कि 17 से 22 जनवरी तक आयोजित का कार्यक्रम आज संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल में कार्यक्रम समाप्त किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह में हज़ारों लोगों को जागरूक किए और हेलमेट व सीट बेल्ट, सड़क सुरक्षा नियमों पालन करने के लिए प्रेरित किए। नागरिकों में ज़िम्मेदारी का अभाव- इसके

अतिरिक्त नागरिकों में ज़िम्मेदारी का पूरा अभाव है। ज़्यादातर समय वही दुर्घटना का कारण होते हैं आपातकालीन सेवाओं की कमी- सड़क सुरक्षा नियम होने के बावजूद आपातकालीन सेवाओं का घोर अभाव है। तुरंत कार्यवाही करने वाली टीम उपलब्ध नहीं होने पर कई घायल मौके पर ही दम तोड़ देते हैं।
युवराज सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम सभ्य जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। मौके पर संत मेरी

गर्ल्स हाई स्कूल के प्राचार्य क्रिस्टीना मुर्मू एवं शिक्षिका अल्बिना सोरेन तथा यातायात विभाग एस आई एम के रजक,हवलदार दिलीप साव,आरक्षी रोहित कुमार रवानी एवं ताला मुर्मू श्यामचंद मंडल एवं संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल के सैकड़ों छात्राओं उपस्थित थी। क्लब के स्वयंसेवक युवराज सिंह, दीपक, कुंदन, सत्यम राज, रुद्र प्रताप, बबलु राणा, विजय, गुलशन, अभिषेक, दीपा भारती,सिमरन, प्रीति,रितिका, प्रिया,स्वाति,मुस्कान,स्वीटी,सिमरन,श्रुति आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा