प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर।नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद एवं नगर निगम की टीम सब्जी मंडी मीना बाजार का निरीक्षण किया जिसमें कई खामियां नगर आयुक्त को देखने को मिली ना सब्जी मंडी में लाइट की सही व्यवस्था थी ना ही सुलभ शौचालय सही ब्यवस्था कहीं भी नहीं मिला जगह-जगह पर गंदगी का अंबार नजर आया साथ ही बहुत से ऐसी जगह को अतिक्रमण कर लिया गया था सब्जी मंडी आने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है अत्याधिक भीड हो जाने से सब्जी खरीदने वाले का मोबाइल भी यहां खूब चोरी होता है कहा जाए तो सब्जी मंडी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है सब्जी मंडी के दुकानदार संतोष गुप्ता एवं आरजेडी नगर अध्यक्ष दिलीप राउत ने सभी दिक्कतों से रूबरू नगर आयुक्त को कराया देवघर नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने वहां के दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द सब्जी मंडी मीना बाजार एक नए रूप में देखने को मिलेगा और यहां की सारी व्यवस्था को नगर निगम बहुत जल्द ठीक करेगी।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा