देवघर से प्रेम रंजन झा
भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) देवघर जिला कमेटी के सौजन्य से एक महिला को ब्लड देकर जान बचाया। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक दास को जैसे ही पता चला कि मरीज को ब्लड का अर्जेंट जरूरत है तो तुरंत भीम आर्मी के माध्यम से मरीज को ब्लड उपलब्ध कराया। भीम आर्मी के सरावां प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने मरीज पार्वती देवी के लिए ब्लड डोनेट किया। सुनील कुमार ने ये दूसरी बार ब्लड डोनेट किया और मरीजों का जान बचाया। इस मौके पर भीम आर्मी के देवघर प्रखंड प्रभारी सूरज दास भी मौजूद थे।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा