
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नववर्ष की सुखद शुरुआत करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में कक्षा नवमी के बच्चों को मानसिक और भावनात्मक कल्याण के लिए योग गुरु निशांत जी के द्वारा महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। विदित हो कि आर्ट ऑफ लिविंग का उद्देश्य है कि हरेक मनुष्य का मन तनाव रहित हो तथा हिंसा रहित समाज की स्थापना हो तभी हम विश्व शांति को प्राप्त कर सकते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग कई तनाव निष्कासन और स्वयं के विकास के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत करता रहता है जो कि श्वास तकनीक, ध्यान और योग पर आधारित होता है।
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह और रेड रोज स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार पांडे मौजूद थे। योग गुरु ने आधुनिक समय की समस्याओं के प्रभाव और तनाव को बताया और तनाव को दूर करने के लिए योग को सिखाया। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बताया कि समग्र रूप से मानसिक और भावनात्मक कल्याण आज की जरूरत है। खासकर विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त रहकर अध्ययन करना महत्वपूर्ण है इसलिए इस तरह का कार्यक्रम करवाया गया। बच्चों ने आधा घंटा का ध्यान किया। बच्चों ने विद्यालय द्वारा की गई पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा